‘लेडी सिंघम’ नीतू काद्दयान का अवैध खनन माफियाओं पर हंटर, 2 जेसीबी व 4 ट्रैक्टर सीज

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

वाराणसी कमिश्नरेट गोमती जोन में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ डीसीपी ‘लेडी सिंघम’ नीतू काद्दयान के सख्त तेवर देखने को मिले हैं। अवैध खनन व परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के शासन के निर्देश के क्रम में आज थाना कपसेठी पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की।

पिंडरा एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम कोइलार के गाटा संख्या-527 में छापेमारी की। यहाँ 2.167 हेक्टेयर भूमि पर बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन और परिवहन होता पाया गया।

टीम ने मौके से 02 जेसीबी मशीनें और मिट्टी से लदी 04 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर सीज कर दिया है। पुलिस ने सभी वाहनों को थाने में दाखिल कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। डीसीपी लेडी सिंघम की इस सख्त कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई