पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा 12वें “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर पुलिसकर्मियों संग पुलिस लाइन में किया गया योगाभ्यास ।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

दिनांक 21.06.2026 को 12वें “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर पुलिस लाइन कमिश्नरेट वाराणसी में इस वर्ष की थीम “Yoga For Health Ageing” एवं संदेश “हमारी संस्कृति, हमारा योग, हमारा गौरव” के अनुरूप एक भव्य एवं प्रेरणादायी सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल के अगुवाई में समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण, पुलिस कर्मी व अन्य स्टाफ ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ ओम् ध्वनि व सूर्य नमास्कार के साथ हुआ, जिसके पश्चात योग प्रशिक्षक द्वारा सूर्यनमस्कार, भ्रामरी प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम, पद्मासन, सर्वांगासन सहित विभिन्न योगासनों व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया ।
इस दौरान पुलिस आयुक्त द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों से आह्वान किया की आप सभी नियमित रूप से योग करें एवं परिवार तथा समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें, जिससे एक स्वस्थ्य व अनुशासित समाज की स्थापना हो सके ।

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई