चकिया
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi के “योग को जन-जन तक पहुंचाने” के आह्वान के क्रम में भारतीय जनता पार्टी चकिया मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता ‘आशु’ के नेतृत्व में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मौर्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रोच्चार के साथ किया गया।


इस अवसर पर योग गुरु विनय मिश्रा एवं प्रदीप जी ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है और विश्व के अनेक देशों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन का आधार है।
कार्यक्रम का सफल संचालन कैलाश जायसवाल ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, कुंदन गोंड, त्रिलोकी बिंद, सुभाष सोनकर, विजय विश्वकर्मा, शुभम मोदनवाल, सुशील पांडेय, अजयराज सिंह, राजकुमार जायसवाल, राजू माली, बादल सोनकर, रवि गुप्ता, राजेश चौहान, प्रमोद कुशवाहा, अंबुज मोदनवाल, निखिल सिंह, प्यारे सोनकर, केसरी नंदन सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – रिम्मी कौर










Users Today : 48
Users This Year : 17584
Total Users : 30177
Views Today : 115
Total views : 59854