‘ऑपरेशन म्यूट स्ट्राइक’ से साइबर अपराधियों में हड़कंप, 6 ‘म्यूल अकाउंट’ धारकों पर कसा शिकंजा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ‘ऑपरेशन म्यूल स्ट्राइक’ के तहत, पुलिस ने 4 थानों में 6 म्यूल अकाउंट धारकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई की है। इन खातों से लगभग 2.42 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की पुष्टि हुई है।

इस महत्वपूर्ण अभियान का नेतृत्व ‘ लेडी सिंघम ‘ के नाम से चर्चित डीसीपी नीतू काद्दयान और एसीपी साइबर विदुष सक्सेना ने किया। उनके कुशल मार्गदर्शन में साइबर सेल और थानों की संयुक्त टीम ने संदिग्धों को चिन्हित कर उन्हें घेरे में लिया। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि साइबर अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा, अन्य 32 संदिग्ध खातों की भी सघन जांच चल रही है |

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई