पिंडरा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस: अधिकारियों ने सुनी जनता की समस्याएं

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी पिंडरा तहसील परिसर में आज शनिवार ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के निवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा ने की। इस दौरान फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान तहसीलदार कुलवंत सिंह, एसीपी पिंडरा प्रशांत सिंह, तहसीलदार न्यायिक मनोज कुमार सिंह और नायब तहसीलदार राधेश्याम यादव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बारी-बारी से ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से समाधान करने के कड़े निर्देश दिए।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई