भाजपा महानगर की मासिक बैठक में संगठन ने भरी नई हुंकार, आगामी कार्यक्रमों को लेकर बना बड़ा रणनीतिक खाका

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

भारतीय जनता पार्टी महानगर वाराणसी की महत्वपूर्ण जिला मासिक बैठक मंगलवार को गुलाब बाग स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में महानगर पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों तथा सभी मोर्चों के महानगर अध्यक्षों एवं महामंत्रियों ने सहभागिता कर संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत मंथन किया।

बैठक में जिला प्रभारी अरुण पाठक एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी अभियानों और कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों से क्षेत्रवार गतिविधियों की जानकारी लेते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

नेताओं ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करना होगा। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिम्मेदारियों का निर्धारण भी किया गया तथा संगठन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।

बैठक का समापन राष्ट्रहित, संगठन हित और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ। भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी से आगामी सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होंगे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई