वाराणसी।
पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के तहत थाना फूलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों से थाने में निरुद्ध माल मुकदमाती एवं सीज वाहनों की नीलामी प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न कराई। नीलामी के दौरान 36 वाहनों की बिक्री से कुल ₹4 लाख 75 हजार की सर्वाधिक बोली प्राप्त हुई, जिसके आधार पर नियमानुसार वाहनों की नीलामी की गई।
यह पूरी प्रक्रिया सहायक पुलिस आयुक्त पिंडरा प्रतीक कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई। नीलामी के दौरान प्रभारी निरीक्षक फूलपुर राजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश राम (एमटी शाखा) तथा मुख्य आरक्षी अभिषेक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, माननीय न्यायालय एसीजेएम-4/जेडी, वाराणसी के आदेश के अनुपालन में थाना परिसर में लंबे समय से खड़े माल मुकदमाती और सीज वाहनों की नीलामी कराई गई। इसके लिए पहले से ही दैनिक समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया था, ताकि अधिक से अधिक लोग बोली प्रक्रिया में भाग ले सकें।
नीलामी के दौरान सभी 36 वाहनों का मूल्यांकन कराया गया और पारदर्शी तरीके से बोली प्रक्रिया पूरी की गई। सबसे अधिक बोली ₹4,75,000 प्राप्त होने पर उसी के आधार पर वाहनों की नीलामी को अंतिम रूप दिया गया।
पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन क्लीन” अभियान का उद्देश्य थानों में वर्षों से पड़े सीज वाहनों का विधिक निस्तारण कर परिसर को व्यवस्थित एवं साफ-सुथरा बनाना है। इस कार्रवाई से न केवल थाने में जगह खाली हुई, बल्कि सरकारी राजस्व में भी वृद्धि हुई।










Users Today : 49
Users This Year : 17229
Total Users : 29822
Views Today : 129
Total views : 59141