चन्दौली चहनियां
ग्राम पंचायत सेवड़ी सचिवालय में बुद्धवार को प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने खुली बैठक कर पात्रों को प्रधानमंत्री आवास की सूची ग्रामीणो को उपलब्ध करायी । इसमे 84 पात्र लाभार्थीयो को आवास प्रदान किया गया । इसके पहले भी लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास बनाकर प्रदान किया जा चुका है ।
सेवड़ी हुदहुदीपुर गांव में सचिवालय में ग्रामीणो की खुली बैठक करायी गयी । ग्राम प्रधान प्रशासक आशुतोष कुमार सिंह ने बैठक में 84 पात्रों की सूची उपलब्ध करायी । जिसे ग्रामीणों ने सहर्ष स्वीकार किया । इसके पहले भी 30 पात्रों के आवास बनाकर दिया जा चुका है । गरीब असहाय विधवा और विकलांग सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए बिना भेदभाव के गरीब पात्रों का लाभार्थियों का क्रमबद्ध सूची को अथक प्रयास से प्रधानमंत्री आवास पास कराये गये
। ग्राम पंचायत सचिवालय में एडियो पीआरडी अनीश सिंह और ग्राम विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार बिंद ने लाभार्थियों के सामने क्रमबद्ध प्रधानमंत्री आवास पात्रों की सूचियो को एवं अपात्र सूचियां को पढ़कर सुनाया । प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि टोटल 137 आवास का सर्वे करवाए थे । जहां 84 आवास जारी हुई है । गरीबो का हक दिलाना हमारा कर्तव्य है ।
इस दौरान रोजगार सेवक अजय कुमार,जवाहिर राय, छोटन राय, रामसूरत यादव,बचानू सोनकर,सन्तोष राय,प्रेम शिला देवी,फूलमती,सुशीला देवी,रजनी देवी,सोनू बारी आदि उपस्थित रहे ।











Users Today : 4
Users This Year : 23946
Total Users : 36539
Views Today : 4
Total views : 71820