चन्दौली धानापुर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में चन्दौली जनपद के धानापुर निवासी परवेज अहमद को पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने युवाओं से समाज में भाईचारा, सद्भाव और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
चन्दौली के परवेज अहमद ने समाजवादी पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पीडीए की विचारधारा समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने पार्टी के सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। पीडीए के प्रतीक चिन्ह के रूप में साइकिल अंकित लाल ध्वज भेंट कर अखिलेश यादव ने संगठन की विचारधारा और सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने की बात कही।











Users Today : 4
Users This Year : 23946
Total Users : 36539
Views Today : 4
Total views : 71820