ग्रामीणो की शिकायत पर खण्ड विकास अधिकारी ने गांव का किया निरीक्षण

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली चहनिया।

मथेला ग्राम सभा के लोलपुर गांव में तालाब के दुर्व्यवस्था सहित गांव में दुर्व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीण लामबंद हो गये । पानी के लिए तरस रहे एक नील गाय की मौत के बाद सोमवार को ग्रामीणो द्वारा प्रार्थना पत्र देने के बाद मंगलवार को पहुँचे खण्ड विकास अधिकारी ने कर्मियों को फोन से कड़ी फटकार लगायी । इसे जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया ।

मथेला ग्राम सभा के लोलपुर गांव में विगत तीन दिन पूर्व तालाब के पास पानी के लिए तरस रहे एक नीलगाय की मौत हो गयी थी । तालाब में दुर्व्यस्था के चलते पानी न होने के साथ साथ झाड़ झंखाड़ से पट गया है । आक्रोशित ग्रामीणों ने तालाब की दुर्व्यस्था को लेकर पानी न होने से पशु पक्षियों के समक्ष संकट के साथ साथ प्रधान द्वारा गांव में एक भी कार्य ठीक से न कराये जाने और तालाब के रखरखाव को लेकर सोमवार को खण्ड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया ।

मंगलवार को पहुँचे खण्ड विकास अधिकारी जावेद अख्तर ने तालाब के साथ साथ गांव का निरीक्षण किया । गांव में खामी मिलने से नाराज खण्ड विकास अधिकारी ने यहां तैनात कर्मियों को कड़ी फटकार लगायी और व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया । इस संदर्भ में खण्ड विकास अधिकारी जावेद अख्तर ने कहा कि गांव के ग्रामीणो द्वारा लिखित शिकायत मिलने पर मैं वहां खुद पहुँचकर निरीक्षण किया । सचिव को निर्देश दिया गया है कि तत्काल तालाब की साफ सफाई कर पानी की व्यवस्था किया जाय तो नही तो कार्यवाही किया जाएगा ।

 

रिपोर्ट अलीम हाश्मी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई