चन्दौली चहनिया । केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत के तहत विशेष जनसंपर्क और सरकार आप के द्वार जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला के चल रहे चहनिया ब्लाक मुख्यालय सभागार में तीन दिवसीय जन चौपाल का मंगलवार को समापन किया गया।
समापन के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर ने ग्रामीणों से रुबरू होते हुए लोगों की समस्या सुनी और निदान करने का आश्वासन दिया वहीं सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दिया ।
कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा तमाम महत्वपूर्ण संचालित महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित कर विकास कार्यों को धरातल उतरा जा रहा है। केंद्र सरकार ने अपने बारह वर्षों के कार्यकाल में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के आधार पर कई ऐतिहासिक कार्य कर उपलब्धियां किया है।
सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में लापरवाही न करें । हमरा यही उद्देश्य यही है की सरकार द्वारा सभी महत्वपूर्ण संचालित योजनाओं को इमानदारी पूर्वक धरातल पर उतारने के साथ ही लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें मुहैया कराया जाय।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय,ज्वाइंट विडियो ओमप्रकाश, सहायक विकास अधिकारी राजेश सिंह, सीडीपीओ मनोज कुमार गौतम, निति आयोग फेलो शिवांगी सिंह,एडीओ ग्राम विकास नित्यानंद सिंह, समाज कल्याण अधिकारी प्रिंस गुप्ता, प्रशासक प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता, कृष्णा कुमार गुप्ता,अशोक चौहान,क्षेत्र पंचायत सदस्य रविकांत चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।









Users Today : 19
Users This Year : 23715
Total Users : 36308
Views Today : 85
Total views : 71351