मुहर्रम पर पांच फीट से लम्बी नहीं बैठाई जायेगी ताजिया:

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,

आगामी दिनों मुहर्रम का पर्व को लेकर शासन की ओर से शांति व्यवस्था के तहत पर्व संपन्न कराने को लेकर कवायद तेज कर दी गई है। मंगलवार को डिप्टी एसपी कृष्ण मुरारी शर्मा ने कोतवाली में ताजियादारों के साथ संयुक्त रूप से बैठक करके शासन के निर्देशों से अवगत कराई। नई परंपरा शुरू करने पर सख्त कार्रवाई की निर्देश दिया। इस मौके पर सभी ताजियादारों को मुहर्रम से पूर्व वालेंटियरों की सूची उपलब्ध कराये जाने का निर्देशित किया।

सकलडीहा कोतवाली के विभिन्न गांव और कस्बा में तीस से अधिक ताजिया बैठाया जाएंगा। 14 कस्बा और गांवों में जुलूस निकाला जाता है। मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढ़ग से संपन्न कराये जाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस लिया है। एसपी के निर्देश पर सीओ कृष्णमुरारी शर्मा ने ताजियादारों को मुहर्रम पर्व से पूर्व वालेंटियरों की सूची कोतवाली में उपलब्ध कराये जाने को बताया। इसके साथ ही परंपरागत ढ़ग से मुहर्रम पर्व पर शांतिपूर्वक ताजिया निकाले जाने के लिये निर्देशित किया।

ताजिया के दिन किसी प्रकार की डीजे पर कतर्ब्य नहीं दिखाये जाने को बताया। लाउडस्पीकर और साउंड बाक्स की आवाज निर्धारित होगा। सभी ताजिया पांच फीट से ज्यादा उंची नहीं होगा। जिससे पेड़ या तार से संपर्क न हो सके। रास्ते को लेकर किसी प्रकार की शंका नहीं होना चाहिये।

अंत में सीओ ने थाना प्रभारी और दरोगा को ताजिया स्थल का निरीक्षण करने को बताया। इस मौके पर कोतवाल भूपेन्द्र निषाद,कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय,गोपाल तिवारी,जयशंकर चौहान,अभिमन्यु राय,इकराम,जमालुद्दीन,मुर्तुजा,अलीमुद्दीन,वकील अहमद,अनवर,हसीब,इस्लाम सहित अन्य ताजियादार मौजूद रहे

 

रिपोर्ट अलीम हाश्मी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई