चन्दौली चहनियां,
क्षेत्र के मोहरगंज में रविवार की देर शाम को बाबा कीनाराम स्पोर्टिंग क्लब मोहरगज कमेटी द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन आयोजन हुआ । जिसमें उद्घाटन नौदर की टीम ने मोहरगंज को हराया और फाइनल सोनहुला ने रामनगर को हराया । प्रधान आशुतोष सिंह,समाजसेवी बिपुल सिंह दादा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन फीता काटकर किया ।
मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने दोनों टीम के सम्मानित खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया । खिलाड़ियों को सम्मानपूर्वक माल्यार्पण कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया । जिसमें उद्घाटन का पहला मैच नौदर और मोहरगंज के बीच हुआ ।
इस उद्घाटन रोमांचक मैच में नौदर ने 25 प्वाइंट बनाया और मोहरगंज की टीम ने 14 प्वाइंट बनाया । नौदर ने जीत हासिल की वही फाइनल में सोनहुला ने 30 प्वाइंट और रामनगर 25 प्वांइट बनाया । इस प्रकार सोनहुला की टीम विजयी रही ।
इस दौरान विधायक सुशील सिंह ने कहा कि दोनो टीमों में हार जीत होती है, लेकिन दोनों टीम बराबर की मेहनत करती है और जीतने वाली टीम जीतती है । हारने वाले टीम सिखती है और इसी प्रेम से सौहार्द के साथ खेल की भावना से खेला जाता है ।
इस दौरान सुशील सिंह जनौली ,नीरज सिंह,डीके राय,सूबेदार सिंह,आरबी यादव,डॉ. संजय यादव,अनिल यादव,दिवाकर यादव,प्रधानपति रमाकांत यादव,चन्द्र भूषण सिंह,विकास सिंह आदि उपस्थित रहे ।










Users Today : 58
Users This Year : 17099
Total Users : 29692
Views Today : 124
Total views : 58849