अभियान के तहत कर्मचारियों ने साफ सफाई के दौरान दस कुंटल प्लास्टिक कचरा को किया इकट्ठा।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली चहनिया

केंद्र सरकार के सफल बारह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर जिलाधिकारी के निर्देश पर चहनियां क्षेत्र के 91ग्राम पंचायतों के गांवो में खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर व सहायक विकास अधिकारी राजेश सिंह के निर्देश पर विशेष स्वच्छता सफाई अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त अभियान चला । एक दिन में कर्मचारियों ने दस कुंटल प्लास्टिक कचरा को इकट्ठा किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर 8 से 15 जून 2026 तक जिला स्तर पर सात दिवसीय विशेष जन संपर्क और स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है ।

इसी क्रम में चहनियां के सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता को लेकर एक व्यापक मुहिम चलाया गया। सहायक विकास अधिकारी राजेश सिंह के निर्देश से सफाई कर्मचारीयो द्वारा सोमवार को चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत ग्राम पंचायतों की मलिन बस्तियों को चिन्हित कर विषेश सफाई अभियान चलाया गया।

इस दौरान सुबह से ही ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारीयों द्वारा  अलग – अलग टीम बनाकर ग्राम पंचायत बलुआ ,खंडवारी, भगवानपुर, रानेपुर, चहनिया रमौली, सराय, सेमरा,सरौली नादी,नैढी़,रमौली, सोनबरसा, रामगढ़,कांवर,पलिया,आदि गांवो के मलिन बस्तियों,व मार्ग, नाली,सार्वजनिक स्थानों पर सफाई कर करीब दस कुंटल प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा कर पर्यावरण संरक्षण व गांव को प्लास्टिक मुक्त किया ।

अधिकारियों ने गांव के महिलाओं व ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा “यह अभियान सिर्फ एक हफ्ते का नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सुथरा को लेकर स्वच्छता का एक संकल्प लेकर आया है । केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर हम अपने गांवों को साफ सफाई कर स्वच्छ व सुंदर बनाकर इस उत्सव को सार्थक करते रहेंगे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई