सकलडीहा,
क्षेत्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, न्यायालय चंदौली की ओर से सोमवार को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के संबंध में एक विशेष जागरूकता कैंप का आयोजन की गई। यह अभियान खगवल सहित आधा दर्जन गांवों में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं को बुजुर्गों की देखभाल, उनके अधिकारों तथा समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।
अभियाान के दौरान बताया गया कि वरिष्ठ नागरिक परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को नई दिशा मिलती है। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि उनका सम्मान और संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की उपेक्षा न कर उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखना तथा उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करना सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकारों, उनके संरक्षण के लिए बनाए गए विभिन्न कानूनों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई। युवाओं से अपने माता-पिता और परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सेवा एवं देखभाल करने का आह्वान भी किया गया।
इस अवसर पर पीएलवी धनंजय श्रीवास्तव, चंद्रशेखर राय, खुशीहाल गुप्ता और विमल कुमार उपस्थित रहे। लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।










Users Today : 66
Users This Year : 23677
Total Users : 36270
Views Today : 137
Total views : 71240