सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से धन उगाही करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली 

उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थानाध्यक्ष सैयदराजा के कुशल नेतृत्व में थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर लोगो से रुपयो का फ्राड करने वाले अभियुक्त अभय वर्मा पुत्र सुरेन्द्र मौर्या निवासी ग्राम बगही कुम्भापुर थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली को ग्राम बगही कुम्भापुर से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जें से 01 मोबाइल व 03 फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया।

जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर दिनांक 13.06.2026 को मु.अ.सं. 188/2026 धारा 66D आईटी एक्ट का अभियोग दर्ज है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 319(2)/336(2) बीएनएस की वृद्धि कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई