लखनऊ
जून माह में प्रस्तावित विभिन्न धार्मिक त्योहारों एवं महत्वपूर्ण आयोजनों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर प्रदेश भर के पुलिसकर्मियों के सभी प्रकार के अवकाश 30 जून 2026 तक तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आगामी दिनों में कई महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होने हैं, जिनमें सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। इसी को देखते हुए सभी जनपदों के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यालय पर उपस्थित रहने तथा ड्यूटी के लिए तैयार रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
आदेश के तहत केवल अत्यंत विशेष और अपरिहार्य परिस्थितियों में ही सक्षम अधिकारी की अनुमति से अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। पुलिस विभाग ने सभी इकाइयों को सतर्कता बरतने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस मुख्यालय का कहना है कि त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है, जिसके मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।











Users Today : 41
Users This Year : 17082
Total Users : 29675
Views Today : 87
Total views : 58812