मोतिहारी, दिनांक 15 जून 2026
बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग, पटना के माननीय सदस्य राकेश कुमार सिंह द्वारा पूर्वी चम्पारण जिले का भ्रमण कर पर्यवेक्षण गृह, मोतिहारी एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान (Specialized Adoption Agency-SAA), मोतिहारी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा बच्चों के संरक्षण, देखभाल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पुनर्वास एवं संस्थानों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
पर्यवेक्षण गृह के निरीक्षण के क्रम में माननीय सदस्य द्वारा भवन की आवश्यक मरम्मति एवं रंग-रोगन (पुताई) कराए जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही बच्चों के शैक्षणिक एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से *कंप्यूटर शिक्षा की समुचित व्यवस्था* सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु गुणवत्तापूर्ण देखभाल एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के निरीक्षण के दौरान माननीय सदस्य द्वारा संस्थान में आवासित बच्चों की देखभाल, पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पुनर्वास संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। इस क्रम में बच्चों के पुनर्स्थापन (Restoration) एवं पुनर्वास संबंधी मामलों की समीक्षा की गई तथा बच्चों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए पारिवारिक पुनर्स्थापन एवं अन्य वैधानिक प्रक्रियाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने पर बल दिया गया।
निरीक्षण के दौरान माननीय सदस्य ने जिला प्रशासन एवं जिला बाल संरक्षण इकाई को नशा उन्मूलन (Drug Abuse तथा मानव तस्करी निरोध (Human Trafficking Prevention) के संबंध में व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों एवं किशोरों को नशे तथा मानव तस्करी जैसे गंभीर सामाजिक अपराधों से सुरक्षित रखने के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है।
इस अवसर पर **बाल संरक्षण पदाधिकारी, पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक, लेखापाल, जिला बाल संरक्षण इकाई के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा संबंधित संस्थानों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।











Users Today : 41
Users This Year : 17082
Total Users : 29675
Views Today : 87
Total views : 58812