उधम सिंह नगर/उत्तराखंड।काशीपुर उत्तराखंड पुलिस के चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत काशीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध हुक्का बार पर छापा मारकर संचालक सहित 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से हुक्के एवं अन्य संबंधित सामग्री भी बरामद कर कब्जे में ले ली।
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में कोतवाली काशीपुर पुलिस ने बाजपुर रोड स्थित एक हुक्का बार में छापेमारी की। जांच के दौरान हुक्का बार संचालक संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के विरुद्ध शांति भंग एवं पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 21 लोगों को हिरासत में लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवाओं को नशे की लत से बचाने और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने अभिभावकों और नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें तथा किसी भी संदिग्ध नशा संबंधी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
पुलिस का कहना है कि हुक्का बारों के माध्यम से युवाओं में धूम्रपान और नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जिसे रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।











Users Today : 49
Users This Year : 16892
Total Users : 29485
Views Today : 133
Total views : 58488