14 जून को सुबह 6 से शाम 7 बजे तक रहेगा प्रतिबंध
जौनपुर
राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता (महिला/पुरुष) परीक्षा-2025 के शांतिपूर्ण एवं सुचितापूर्ण संचालन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने 14 जून (रविवार) को जौनपुर शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु, जाममुक्त और दुर्घटनारहित बनाए रखने के लिए रविवार को सुबह 6:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू रहेगी। हालांकि गैस, पेट्रोल, डीजल और चिकित्सा सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।
यातायात पुलिस द्वारा जारी निर्देश के अनुसार निम्न स्थानों से शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा—
पचहटिया तिराहा
प्रसाद तिराहा
पकड़ी हाईवे अंडरपास
अलीगंज हाईवे तिराहा
जगदीशपुर चौराहा
चांदपुर हाईवे अंडरपास
कुत्तुपुर तिराहा
पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों और परिवहन संचालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें, जिससे परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।











Users Today : 33
Users This Year : 23824
Total Users : 36417
Views Today : 56
Total views : 71553