वाराणसी
वाराणसी गोमती जोन सिंधोरा थाना क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। थाना प्रभारी पंकज कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इस विशेष अभियान के तहत महिला सब इंस्पेक्टर पुनीता सिंह और सब इंस्पेक्टर दीप्ती शर्मा अपनी मुस्तैदी और बहादुरी से क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दोनों महिला सब इंस्पेक्टरों ने हर स्कूल, कॉलेज के आसपास और प्रमुख चौराहों पर पैनी नजर रखी हुई है।
एंटी-रोमियो स्क्वाड की त पर काम करते हुए इन दोनों अधिकारियों ने शोहदों और मनचलों के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। इनकी सक्रियता के चलते अराजक तत्वों में भारी खौफ का माहौल है,
जिससे अभिभावकों और क्षेत्र की महिलाओं ने राहत की सांस ली है। सिंधोरा पुलिस की इस कार्यशैली से समाज में सुरक्षा का एक मजबूत संदेश गया है।










Users Today : 55
Users This Year : 23846
Total Users : 36439
Views Today : 141
Total views : 71638