उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारी बनाकर मिशन-2027 की जिम्मेदारी सौंपी है। अब संगठन में बड़े बदलाव के साथ विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर भी मंथन शुरू हो गया है।
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा करीब 200 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी बदलने की रणनीति पर विचार कर रही है। पार्टी कई सीटों पर नए और युवा चेहरों को मौका दे सकती है। इसके पीछे स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच बेहतर पकड़ रखने वाले नेताओं को आगे बढ़ाने की रणनीति मानी जा रही है।
विनोद तावड़े के नेतृत्व में पार्टी संगठन, विधायकों और संभावित उम्मीदवारों के प्रदर्शन की समीक्षा कर सकती है। कमजोर प्रदर्शन वाले मौजूदा विधायकों की जगह नए चेहरों को मैदान में उतारने का फैसला लिया जा सकता है।
भाजपा का लक्ष्य 2027 में सत्ता में दोबारा वापसी करना है। ऐसे में टिकट वितरण से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में यूपी भाजपा में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।









Users Today : 65
Users This Year : 23856
Total Users : 36449
Views Today : 175
Total views : 71672