चन्दौली डीडीयू के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में रेलवे के समयबद्ध परिचालन, अपराधो, रेलवे संपति की सुरक्षा तथा अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित की है, जिससे रेलवे व आरपीएफ के प्रति आम जनमानस का विश्वास में अभिवृद्धि प्राप्त करने में सफलता हासिल की है, आरपीएफ द्वारा किए गए इन प्रयासों की व्यापक सराहना हुई है।
आपरेशन अमानत के तहत रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू मंडल द्वारा वर्ष-2025 में 1084 मामलों में कुल 1,37,47,959.00 रकम का ट्रेनों एवम् रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का छूटे हुए मोबाईल फोन, आभूषण व अन्य मूल्यवान वस्तुओं को खोजकर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किया गया। इससे व्यथित यात्रियों की चेहरे पर मुस्कान लौटी तथा रेलवे व आरपीएफ के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ।
ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत वर्ष 2025 में रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू मंडल द्वारा घर से बिछड़े, लापता अथवा संकटग्रस्त 472 लड़को व 196 लड़कियों को सुरक्षित संरक्षण प्रदान कर उनके परिजन अथवा बालबद्ध सेवाओं से संबधित एजेन्सियों को सुपुर्द किया गया है। यह अभियान बच्चों की सुरक्षा एवम् संरक्षण की क्षेत्र में आरपीएफ की मानवीय संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू मंडल द्वारा वर्ष 2025 में ऑपरेशन आहट के अन्र्तगत बाल तस्करी व बालशोषण के विरूद्ध व्यापक अभियान चलाकर कुल 121 बच्चों जिसमें 109 लड़के 12 लड़कियों को बाल तस्करों के चंगुल से मुक्त कराते कुल 36 बाल तस्करों को गिरफ्तार कर संबधित एजेन्सियों को सुपुर्द किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप बच्चों को संभावित शोषण, जबरन श्रम एवम् अन्य अपाराधिक गतिविधयों का शिकार होने से बचाया गया। यह उपलब्धि बच्चों की सुरक्षा एवम् उनके अधिकारों की रक्षा प्रति आरपीएफ की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू मंडल के अधिकारियों एवम् जवानों ने मानवता एवम् कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ठ परिचय देते हुए वर्ष 2025 में ऑपरेशन मातृशक्ति के तहत रेल यात्रा के दौरान प्रसव पीड़ा से गुजर रही कुल 13 महिला यात्रियों को समय पर सहायता उपलब्ध कराकर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित कराया। यह कार्य दर्शाती है कि रेलवे सुरक्षा बल केवल रेल संपतियो व रेल यात्रियों की सुरक्षा तक ही सीमित नहीं है बल्कि मानवीय सहायता एवम् सेवा में भी बढ़कर अग्रणी भूमिका निभा रही है।
आरपीएफ के सर्तकता से बचाई गई अनेक जानें
वर्ष 2025 में रेलवे सुरक्षा सुरक्षा बल डीडीयू के अधिकारियों एवम् जवानों के द्वारा अपने कर्तव्यनिष्ठा से परे साहस का परिचय देते हुए ऑपरेशन सेवा के तहत रेलवे ट्रैक, प्लेटफॉर्म एवम् चलती ट्रेनों के निकट दुर्घटना की आशंका वाले 51 व्यक्तियों की जाने बचाई गई है। इन घटनाओं में रेलवे सुरक्षा बल के त्वरित कार्यवाही से कई परिवारों को संभावित दुखद परिस्थितियों से सफलतापूर्वक बचाया गया है।
रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू मंडल भविष्य में भी यात्रियों की सुरक्षा, सेवा एवम् संरक्षण के प्रति पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी










Users Today : 42
Users This Year : 17355
Total Users : 29948
Views Today : 108
Total views : 59388