सैयदराजा में मसालों से लदा ट्रक पलटा, 25 टन गरम मसाला सड़क पर बिखरा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सैयदराजा(चंदौली)

नेशनल हाईवे-19 पर गुरुवार रात बगहीं कुम्भापुर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप मसालों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में लगभग 25 टन काली मिर्च, जीरा, धनिया, हल्दी, लौंग समेत गरम मसाले लदे थे जो सड़क पर बिखर गया।

बताते चले कि उक्त ट्रक वाराणसी से गरम मशाला लादकर बिहार की ओर जा रहा था। दुर्घटना में संयोग अच्छा रहा कि चालक व खलासी बाल बाल बच गए। जब कि चालक को हल्की चोटें आई हैं।

हादसे के बाद हाईवे पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित हो गया। पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई