चन्दौली चहनिया
स्थानीय कस्बा स्थित ग्राम सभा खण्डवारी में हीगुतर रोड टेम्पू स्टैण्ड के पास पूर्व ग्राम प्रधान व वरिष्ठ समाजसेवी भज्जु राम सिंह चौहान ने इस विकराल गर्मी में लोगों की मांग पर आज शुक्रवार को निशुल्क प्याउ की व्यवस्था अपने नीजी खर्च से किया है जिसको लेकर कस्बा के नागरिकों के साथ राहगीरों को बहुत बड़ी राहत मिली है। लोगों ने प्याऊ से जल पीकर खुशी जाहिर की है।

प्याऊ की व्यवस्था का उद्घाटन करते हुए भज्जु राम सिंह चौहान ने कहा हाईवे निर्माण के दौराने आधा दर्जन हैण्ड पम्प उखाड़ दिये जिसको लेकर पानी की किल्लत को देख एवं स्थानीय कस्बा सहित राहगीरों के मांग पर प्याऊ के व्यवस्था मेरे द्वारा की गयी है जहां प्रतिदिन शुद्ध आरओ का पीने के लिए पेयजल मिलेगा इस विकराल गर्मी में प्याऊ की व्यवस्था कर मुझे अपार खुशी है लोग इस प्याऊ तक पहुंचकर लाभ ले साथ ही इस तरह का कार्य करने के लिए अपील करूंगा की लोग जगह-जगह इस तरह का व्यवस्था कर समाज सेवा में लगे।

इस दौरान भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा, क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद सिंह,बग्गा सिंह,विकास सिंह चौहान ,आशीष मोदनवाल ,अजय सेन सिंह ,नदीम हाशमी ,वसीम खान,अनवर खान ,इलियास हाशमी,मुकेश चौहान ,गुड्डू सोनकर,लोहा शर्मा ,सोनू शर्मा
कन्हैया लाल शर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे










Users Today : 6
Users This Year : 23797
Total Users : 36390
Views Today : 6
Total views : 71503