बाढ़ से बचाव को लेकर अधिकारियों ने किया पूर्वाभ्यास

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा

तहसील क्षेत्र के प्रसहटा गांव में गुरुवार को मानसून से पहले बाढ़ से बचाव के लिए एक बड़ा मॉक ड्रिल आयोजित किया गया। यह आयोजन एसडीएम कुन्दन राज कपूर और सीओ कृष्णमुरारी शर्मा के नेतृत्व में हुआ।

इस मॉक ड्रिल में राजस्व, पुलिस, पशु चिकित्सा, स्वास्थ्य, बाल विकास, विकास और पंचायत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। इन्हें राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान गंगा नदी में डूब रहे लोगों को गोताखोरों ने सफलतापूर्वक बचाया और उन्हें तत्काल चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई गई।

उल्लेखनीय है कि सकलडीहा तहसील के गंगा नदी के किनारे बसे करीब 4 दर्जन से अधिक गांव हर साल बाढ़ की चपेट में आते हैं। तहसील प्रशासन द्वारा बाढ़ चौकियों और राहत केंद्रों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जाती हैं।

एसडीएम कुन्दन राज कपूर ने बताया कि प्रसहटा गांव में आयोजित इस मॉक ड्रिल में सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया, ताकि भविष्य की चुनौतियों से आसानी से निपटा जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि मॉक ड्रिल में नाव चलाने का प्रशिक्षण और आपदा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं।

इस अवसर पर एसडीएम कुन्दन राज कपूर, सीओ कृष्णमुरारी शर्मा, तहसीलदार अनुराग सिंह, नायब तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद, नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र शुक्ला, ओमप्रकाश भारती, प्रेमानन्द मौर्या सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई