सकलडीहा,
सकलडीहा रजवाहा में जून माह शुरू होने के बाद भी पानी छोड़े नही जाने से किसान परेशान है। किसानों का आरोप है कि पानी के अभाव में किसानों और पशुपालकों को काफी समस्या हो रही है। जबकि एक जून से रजवाहा में पानी पूर्व में छोड़ा जाता था। पानी के अभाव में किसानों का सैकड़ों एकड़ खेती कार्य प्रभावित हो रहा है।
सकलडीहा,बलारपुर,अमावल,डैना,मनियारपुर,दुदौली,फुल्ली,चतुर्भुजपुर,तेनुवट, पदुमनाथपुर,खोर,ओनावल सहित दर्जनों गांवों के हजारों हेक्टेयर खेतों की सिंचाई होती है। इससे दर्जनों माइनर भी निकली हुई हैं। किसानों का कहना है कि हर साल 1 जून से रजवाहा में पानी छोड़ दिया जाता है।
जिससे धान की नर्सरी और पशुओं के चारे की सिंचाई होती थी। पानी की कमी के कारण पशुपालक भी पशुओं को लेकर परेशान हैं। पानी की तलाश में सियार,नीलगाय सहित जंगली जानवरों का गांव में घुसने का डर बना रहता हैं। धान की नर्सरी न पड़ने से किसान चिंतित हैं और उन्हें धान की रोपाई में देरी होने की आशंका है।
किसान बच्चा सिंह, बिनोद सिंह, घनश्याम सिंह, राहुल सिंह और श्यामसुंदर सिंह ने जल्द पानी छोड़े जाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र पानी नहीं छोड़ा गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस बाबत एक्सईएन रविकांत मिश्रा ने बताया कि गंगा नदी में पानी का स्तर कम है। उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्धारित पानी का स्तर होने पर जल्द ही रजवाहा में पानी छोड़ा जाएगा।









Users Today : 24
Users This Year : 16740
Total Users : 29333
Views Today : 49
Total views : 58130