प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मवई खुर्द में भव्य हवन-पूजन, 6000 कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने की सहभागिता

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष के सफल एवं जनसेवा समर्पित कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल के नेतृत्व में मवई खुर्द स्थित प्राचीन काली माता मंदिर परिसर में भव्य हवन-पूजन एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 6000 भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने सहभागिता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन तथा राष्ट्र की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें विधायक रमेश जायसवाल स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। इसके बाद माता काली का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर विशेष हवन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए हवन में क्षेत्र के हजारों लोगों ने आहुति देकर देश की उन्नति और प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक रमेश जायसवाल ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर सीधा संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में लाभार्थियों से संपर्क कर योजनाओं के प्रभाव और उनके अनुभवों को जाना जाएगा।

अपने संबोधन में विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक सम्मान के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। आज विश्व मंच पर भारत की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है और देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल देश के इतिहास में विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण के स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कुंदन सिंह, वंश नारायण चौहान, राजीव गुप्ता, भीम मोदी, संजय कनौजिया, कमलाकर दुबे, भरत चौहान, महेंद्र पटेल, रमेश चौहान, चिंटू सिंह, दीनू यादव, बुल्लू यादव, सपना अग्रहरि, विनीता अग्रहरि, जय किशन, विभूति जायसवाल, वीरेंद्र चौहान, बी.के. मिश्रा, गुरदीप सिंह, डब्बा तिवारी सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। :::

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई