लखनऊ में संयुक्त परिषद के कार्यालय 17 /22 इंदिरा नगर में सुंदरकांड का पाठ हुआ एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने हनुमान सेतु स्थित हनुमान जी के मंदिर पर गरीबों को बूंदी का प्रसाद वितरित किया।
लखनऊ 5 जून पर्यावरण के प्रति समर्पित, जनता के हितों को सर्वोपरि प्राथमिकता देने वाले, हर दिल अजीज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री महाराज जी योगी आदित्यनाथ जी के 54 वें जन्मदिन पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वाधान में सुंदरकांड का पाठ किया गया
तथा प्रसाद वितरण कर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की गई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष जे एन तिवारी ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी जन कल्याण के कार्यों में लगे रहते हैं। उनका जीवन जनता को समर्पित है। उनकी लोकप्रियता जन-जन में है। आदित्यनाथ जी के मुख्यमंत्रित्व काल में प्रदेश का चतुर्दिक विकास हुआ है। औद्योगिक क्रांति आई है।
प्रदेश के किसानों की आय में वृद्धि हुई है। कर्मचारियों की कई महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान हुआ है। मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में कोई भी समस्या ले जाने पर उसका निराकरण तत्काल किया जाता है। ऐसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सुंदरकांड का पाठ करके उनके दीर्घायु जीवन एवं स्वास्थ्य की मंगल कामना किया है।
हमारे मुख्यमंत्री जी को ईश्वर जन कल्याण के लिए शतायु प्रदान करें एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करें। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के अनन्य भक्त योगी जी राम भक्त हनुमान की तरह असंभव को संभव बनानेका कार्य करते हैं ।प्रदेश के 12 लाख राज्य कर्मचारी एवं 16 लाख पेंशनर्स की समस्याओं का संज्ञान लेकर तत्काल निराकरण भी करते हैं। ऐसी मुख्यमंत्री को प्रदेश के लाखों कर्मचारियों की तरफ से जन्मदिन की बधाई देने के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा सुंदरकांड का पाठ करके ईश्वर से उनके मंगल कल्याण के लिए प्रार्थना की गई है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यालय 17 /22 इंदिरा नगर लखनऊ में सुंदरकांड पाठ में संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ,कार्यकारी अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ चौरसिया, महामंत्री अरुणा शुक्ला , उपाध्यक्ष प्रीति पांडे, उमानाथ तिवारी,कोषाध्यक्ष नितिन गोस्वामी सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने सहभागिता किया। मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन के उपलक्ष में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सुंदर सुंदरकांड का पाठ करने के निर्देश सभी जनपद शाखाओं को भी प्रेषित किए हैं।
सभी जनपद शाखाओं में भी मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन सुंदरकांड के पाठ के साथ मनाया गया है। प्रदेश के सभी कर्मचारी मुख्यमंत्री जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगल कामना करते हैं। सुंदरकांड के समापन के बाद हनुमान सेतु स्थित बजरंगबली के मंदिर पर संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी एवं महामंत्री अरुणा शुक्ला द्वारा गरीबों को बूंदी का प्रसाद भी वितरित किया गया










Users Today : 3
Users This Year : 17044
Total Users : 29637
Views Today : 3
Total views : 58728