रोहनिया।
केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण होने तथा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग की सहयोग से रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के घाटमपुर गांव में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल तथा जिलाधिकारी वाराणसी सत्येंद्र कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फलदार एवं छायादार पौधारोपण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थलों, प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी, एएनएम सेंटर पर पौधारोपण के लिए आंगनबाड़ी, एएनएम तथा आशा कार्यकत्रियों को पौधा वितरण किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को पौधारोपण एवं उसके संरक्षण तथा क्षेत्र को हरा-भरा रखने हेतु शपथ दिलाते हुए कहा कि जो पेड़ लगाया जा रहा है रोजाना उसकी देखभाल करने हेतु प्रेरित किया और कहा कि यही पेड़ आने वाले समय में आपके जीवन में और आपके बच्चों के भविष्य के लिए वरदान साबित होंगे।

रोहनिया विधायक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं प्रदूषण मुक्त काशी, हरा भरा स्वच्छ काशी के लिए लोगों को जागरुक करते हुए प्रधानमंत्री जी के सपनों को साकार करने हेतु अपील किया।खंड विकास अधिकारी काशी विद्यापीठ ने बताया कि प्रति ग्राम पंचायत में 300 फलदार एवं छायादार पौधारोपण किया गया
इसके अलावा ग्राम पंचायत के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा प्रति लाभार्थी पांच पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अभिषेक पटेल, ग्राम पंचायत सचिव रामानंद यादव,राष्ट्रीय सचिव अपना दल एस अजीत पटेल, अभिमन्यु सिंह वरिष्ठ नेता,दसमी यादव,राजकुमार वर्मा जिला महामंत्री, विनोद पटेल जिला उपाध्यक्ष, श्याम बली पटेल जिला महामंत्री ,गोविंद पटेल पूर्व जिलाध्यक्ष आईटी सेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट अंजली यादव











Users Today : 11
Users This Year : 23953
Total Users : 36546
Views Today : 11
Total views : 71827