पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा दिवगंत 02 पुलिसकर्मियों की पत्नी को बैंक ऑफ बड़ौदा पुलिस सैलरी पैकेज के अन्तर्गत 20-20 लाख रुपये बीमा धनराशि का चेक प्रदान किया गया ।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

 “हमारे पुलिसकर्मी हमारे समाज की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभातें हैं । उनकी सेवा के दौरान किसी भी अनहोनी की स्थिति में हम उनके परिवार की मदद के लिए प्रतिबद्ध है”- सीपी ।
दिनांक 05.06.2026 को पुलिस कार्यालय में बैंक ऑफ बड़ौदा, वाराणसी क्षेत्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख भारत भूषण तथा आरबीडीएम धर्मेन्द्र कुमार द्वारा यू0पी0 पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत बीमारी से दिवंगत पुलिसकर्मी स्व0 शमीमुद्दीन एवं स्व0 दीनानाथ गिरी के आश्रित परिवारजनों को रु. 20–20 लाख की बीमा धनराशि का चेक प्रदान किया गया । स्व0 शमीमुद्दीन एवं स्व0 दीनानाथ गिरी का निधनबीमारी से हुआ था ।
इस अवसर पर शोक व्यक्त करते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बैंक ऑफ बड़ौदा के नवीनतम पुलिस सैलरी पैकेज की सराहना की तथा बताया कि इस पैकेज के अंतर्गत दुर्घटना बीमा राशि अब बढ़कर रु. 2.30 करोड़ तक हो गई है, जो किसी भी दुख की घड़ी में पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगी ।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।