पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण, दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

 “वृक्ष केवल पेड़ नहीं, बल्कि जीवन, स्वास्थ्य और पर्यावरण के रक्षक हैं। प्रत्येक व्यक्ति यदि एक वृक्ष लगाए और उसका संरक्षण करे, तो हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य दे सकते हैं।” – पुलिस आयुक्त।

 पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुये सभी को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया।

 तदोपरान्त पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा कैम्प कार्यालय स्थित आवासीय परिसर में भी वृक्षारोपण कर यह स्पष्ट किया गया कि वृक्षारोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए।

 वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण सुरक्षित होता है बल्कि मानव जीवन भी संरक्षित रहता है। वृक्ष हमारे अस्तित्व की नींव हैं।

 वृक्ष लगाना केवल व्यक्तिगत कार्य नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। इससे पूरे समाज को लाभ मिलता है।

दिनांक 05.06.2026 को “विश्व पर्यावरण दिवस-2026” के अवसर पर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने पुलिस कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “वृक्ष हमारी जीवनरेखा हैं, वृक्षारोपण से पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा मिलेगी।”

इसके पश्चात उन्होंने कैम्प कार्यालय के अंदर अपने आवासीय परिसर में भी वृक्षारोपण कर व्यक्तिगत स्तर पर पर्यावरण संरक्षण का उदाहरण प्रस्तुत किया। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि वृक्षारोपण केवल औपचारिकता नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे अस्तित्व की नींव हैं

और वृक्ष लगाना केवल व्यक्तिगत कार्य नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है, जिससे पूरे समाज को लाभ मिलता है। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से अपील की कि सामूहिक प्रयास से ही हरियाली और खुशहाली का वातावरण बनाया जा सकता है।

इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/मुख्यालय शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन वैभव बांगर तथा पुलिस व वरिष्ठ अधिवक्तागण द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।