ब्राह्मणों ने मनाया योगी का जन्मदिन विप्र समाज ने मनाया योगी का जन्मदिन ब्राह्मणों ने बाँटी मिठाईयाँ, पढ़े वेद मंत्र

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी /

शुक्रवार को जहाँ एक तरफ पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का 54वां जन्मदिन केक काटकर मनाया जा रहा था वहीं काशी के विप्र समाज के बटुकों ने वेद मंत्रों का पाठ करते हुए आशीर्वाद दिया। इसके बाद मीठाईयाँ भी बाटी। कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता व विप्र समाज के अध्यक्ष डा. पवन शुक्ला ने इस मौक़े पर सम्बोधित करते हुए कहा

कि हिंदुत्व के पुरोधा कहे जाने वाले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गोरक्षपीठ के महंत से लेकर कुशल राजन‍ीतिज्ञ बनकर उभरे हैं। गोरक्षपीठ के कठिन प्रबंधन की जिम्‍मेदारी को निभाते हुए प्रदेश के विकास में रोड़ा बनने वाले माफियाओं के मंसूबे को बुलडोजर से ध्‍वस्‍त कर इन्होंनें विकास की राह में आने वाली बाधाओं के चक्रव्‍यूह को तोड़ दिया है।

डा. पवन शुक्ला ने बोला कि परिवार को छोड़कर संत बनने, संत से गोरक्षपीठ के उत्‍तराधिकारी और फिर सांसद से दूसरी बार प्रदेश के सफल मुख्‍यमंत्री बनने के सफल सात साल बीतने के बाद तक के उनके सियासी सफर के बीच उन्‍होंने जीवन में कई उतार-चढ़ाव भी देखे।

कठिन दिनचर्या और आक्रामक तेवर के बीच उन्‍हें जेल भी जाना पड़ा, लेकिन वे डिगे नहीं। पूरे प्रदेश में संस्कृत के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की योजना लागू करना विप्र समाज के लिए दूरदर्शी कदम है। इस अवसर पर काफ़ी संख्या में बटुक विद्यार्थी भी शामिल थे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।