SP आकाश पटेल के निर्देशन में बड़ी सफलता, CEIR पोर्टल और सर्विलांस टीम की मेहनत से मोबाइल मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
चन्दौली। चन्दौली पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता का शानदार प्रदर्शन करते हुए 111 गुमशुदा और खोए हुए मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 33 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं और जनसुनवाई में मिली शिकायतों के आधार पर स्वाट एवं सर्विलांस टीम को मोबाइल बरामदगी का विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। तकनीकी संसाधनों और लगातार प्रयासों के चलते टीम ने विभिन्न स्थानों से कुल 111 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए।
बुधवार को पुलिस लाइन चन्दौली के नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक सदर की उपस्थिति में बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। वर्षों की यादें और जरूरी डाटा वापस मिलने पर मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। लोगों ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

थानावार बरामद मोबाइलों का विवरण
* अलीनगर – 02
* सैयदराजा – 08
* बबुरी – 03
* मुगलसराय – 12
* धीना – 11
* चन्दौली – 25
* चकिया – 02
* चकरघट्टा – 05
* नौगढ़ – 02
* सकलडीहा – 27
* कंदवा – 02
* धानापुर – 02
* शहाबगंज – 03
* सर्विलांस सेल – 07
कुल बरामद मोबाइल – 111
इन पुलिसकर्मियों की मेहनत लाई रंग
मोबाइल बरामदगी अभियान में स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव, सर्विलांस प्रभारी आशीष मिश्रा समेत अरविन्द कुमार यादव, राणाप्रताप सिंह, रामानन्द यादव, आशुतोष सिंह, आनन्द सिंह, प्रेमप्रकाश यादव, आदित्य कुमार पांडेय, मन्टू सिंह, अजीत सिंह, मनीष कुमार, संदीप कुमार और गणेश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
चन्दौली पुलिस की इस कार्रवाई ने न केवल लोगों की खोई हुई संपत्ति वापस दिलाई बल्कि पुलिस के प्रति जनता का विश्वास भी और मजबूत किया है।










Users Today : 47
Users This Year : 23989
Total Users : 36582
Views Today : 138
Total views : 71954