चहनियां महिला महाविद्यालय में विदाई समारोह में स्मृति चिन्ह देते संस्थापक प्रबन्धक

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली चहनियां

मां खण्डवारी महिला महाविद्यालय में बुद्धवार को बीए,बीएससी,बीकॉम के छठे सेमेस्टर के छात्र छात्राओं का बिदाई समारोह आयोजित हुआ । मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया । विद्यालय के संस्थापक प्रबन्धक डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह ने अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।

इस अवसर पर खुशबाला विश्वकर्मा,रूपल,गुलशन,श्रेया,सृष्टि,अपेक्षा,आकांक्षा,अभिषेक,अल्का, रक्षा,शुभम,रोहित,ऋषिकेश आदि ने सरस्वती,स्वागत,सांस्कृतिक,डांस आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये ।

उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई का ये उम्र बहुत ही महत्वपूर्ण है । आपने जो सपना देखा है यह तीन से चार साल बहुत ही महत्वपूर्ण है । इस तीन से चार साल में यदि आपने सफलता हासिल कर लिया तो आप अपने लक्ष्य तक पहुचेंगे । आपको पूरा परिवार और समाज इज्जत देगा । आप भी गर्व करेंगे कि मैंने जीवन मे कुछ किया है । आप मन में ठान लीजिए कि मैं कुछ कर सकती हूं,कुछ कर सकता हूं । सफलता आपके कदम चूमेंगे । जो मेहनत करता है वही सफल होता है । बस दो से तीन साल मेहनत कर लिजिये कामयाबी आपके कदम चूमेगी ।

इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक डॉ. आशुतोष सिंह कैलाशी,निदेशक अवनीश सिंह,डॉ. हेमंत चौरसिया,डॉ. अश्विनी श्रीवास्तव,डॉ. नवनीत तिवारी,अवधेश मिश्रा,डॉ. राधाकांत पाठक,डॉ. अजय सिंह,डॉ. मंजुली सिंह,डॉ. नीतू सिंह,डॉ. लक्ष्मी सिंह,डॉ. बिनोद श्रीवास्तव,सन्तोष सिंह आदि उपस्थित रहे । अध्यक्षता संस्थापक प्रबन्धक डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह और संचालन आर्यन ने किया ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।