अम्बेडकरनगर जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र के देवरिया बाजार में इंग्लिश शराब की दुकान के बगल सड़क किनारे पिछले दो दिनों से एक मरी हुई गाय पड़ी सड़ रही है। देवरिया बाजार में इंसानियत शर्मसार मरी गाय के शव पर मंडराते रहे कौवे और सोता रहा प्रशासन
गौ संरक्षण सिर्फ भाषणों तक सीमित सड़क किनारे सड़ती गाय ने खोली सिस्टम की पोलहालत यह है कि गाय के शव को चील और कौवे नोच नोच कर खा रहे हैं लेकिन जिम्मेदारों की संवेदनाएं मानो मर चुकी हैं। योगी सरकार जहां एक ओर गौ संरक्षण और गौ सेवा को लेकर लगातार बड़े बड़े दावे कर रही है। वहीं दूसरी ओर देवरिया बाजार का यह दृश्य उन दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक मरी हुई गाय से उठ रही दुर्गंध के कारण राहगीरों और दुकानदारों का वहां खड़ा होना तक मुश्किल हो गया है। सड़क से गुजरने वाले यात्रियों को नाक बंद करके निकलना पड़ रहा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि ग्राम पंचायत देवरिया बुजुर्ग के ग्राम प्रधान दिलीप चौरसिया समेत संबंधित जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले से अनजान नहीं हैं इसके बावजूद अब तक गाय के शव को हटवाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि अगर यही लापरवाही किसी आम मामले में होती तो प्रशासन तुरंत सक्रिय हो जाता, लेकिन गौमाता के शव को खुलेआम चील कौवों के हवाले छोड़ दिया गया और जिम्मेदार मौन साधे बैठे हैं। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर गौ संरक्षण के नाम पर चल रही योजनाएं और करोड़ों रुपये का बजट कहां खर्च हो रहा है।
क्षेत्रवासियों ने शासन प्रशासन से तत्काल मरी हुई गाय को सम्मानपूर्वक दफन कराने तथा लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।









Users Today : 130
Users This Year : 24072
Total Users : 36665
Views Today : 252
Total views : 72068