दिनांक 02.06.2026 को थाना जंसा पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर परमपुर अण्डरपास के पास से मु0अ0सं0 101/2026, धारा 137(2), 65(1), 64(2)m, 89, 115(2), 351(3) बीएनएस तथा 3/4, 5J(2)/6 एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त शिव कुमार पुत्र स्व० रामजी निवासी ग्राम छितौनी, थाना लोहता, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि वादिनी द्वारा थाना जंसा पर तहरीर दी गई थी कि अभियुक्त शिव कुमार उनकी नाबालिग पुत्री से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क कर दिनांक 07.04.2026 को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। तहरीर के अनुसार अभियुक्त पीड़िता को विभिन्न स्थानों पर ले जाकर रखा तथा बाद में अपने घर ग्राम छितौनी ले गया। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया
कि अभियुक्त द्वारा पीड़िता के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए गए तथा गर्भवती होने पर गर्भपात कराया गया। वादीनी ने यह भी बताया कि अभियुक्त द्वारा पीड़िता एवं वादीनी को फोन पर धमकियां दी जाती थीं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जंसा पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
शिव कुमार पुत्र स्व० रामजी निवासी ग्राम छितौनी, थाना लोहता, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 28 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणम-
1. प्र0नि0 अनिल कुमार शर्मा, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 मयंक सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा जंसा, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 अजय कुमार यादव, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. म0उ0नि0 मंजू चौरसिया, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
5. का0 ज्ञानेन्द्र सरोज, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
6. रि0आ0 अनुराग, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।











Users Today : 59
Users This Year : 15626
Total Users : 28219
Views Today : 150
Total views : 56058