अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के कुशल निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा आमजन के खोए/गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत नितेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक नगर व विवेक जावला क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी एसओजी/सर्विलांस मय टीम CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल एवं मोबाइल मिसिंग प्रार्थना पत्रों के आधार पर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है ।
टीम द्वारा तकनीकी विश्लेशण कर तत्परता पूर्वक की गयी कार्यवाही के फलस्वरूप बड़ी बरामदगी कर कुल 234 स्मार्ट मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत करीब ₹ 32 लाख) को बरामद किया गया है । जिन्हें आज पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में आयोजित मोबाइल वितरण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक जनपद मीजापुर द्वारा उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया । गुम हुए मोबाइल फोन पाकर मोबाइल स्वामी हर्ष से अभीभूत होकर एक साथ मिलकल बोलें-
1. मोबाइल गुम होने पर सबसे पहले पुलिस कम्पलेन करें अथवा प्ले स्टोर से UPCOP एप डाउनलोड कर e-FIR पंजीकृत करें ।
2. खोये हुए मोबाइल में लगे सिम को बन्द करवा कर, उसी नम्बर से नया सिम निकलवाएं।
3. गूगल पर CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर जाकर गुम/खोये हुए मोबाइल फोन का विवरण, खरीद का बिल और मोबाइल जहां गुम/खोया है स्थान का नाम(थाना व जनपद इत्यादि सहित), मोबाइल धारक का विवरण भरें ।
4. CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल (संचार साथी) मोबाइल गुम अथवा चोरी होने पर IMEI को ब्लॉक कर देता है ।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी आशुतोष सिंह, मुख्य आरक्षी नितिन सिंह, मुख्य आरक्षी अमित कुमार सिंह, आरक्षी सत्यम सिंह, एसओजी/सर्विलांस टीम जनपद मीरजापुर ।









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909