वीर सैनिक पंचतत्व में विलीन, राष्ट्रीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर, मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

चोलापुर क्षेत्र के सहडी गांव निवासी सेवानिवृत्त सैनिक रामनारायण पांडे का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। को रिटायर कर्मचारी संघ व पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रीय सम्मान के साथ तिरंगे में लपेटकर उनका अंतिम संस्कार बनारस के मणिकर्णिका घाट पर किया। स्व. रामनारायण पांडे ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में देश की सेवा की थी। उनके साहस और योगदान की चर्चा आज भी क्षेत्र के लोगों के बीच होती है। ग्रामीणों ने बताया कि सेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे और युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करते रहे।

अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, ग्रामीण व शुभचिंतक शामिल हुए। सेना की टुकड़ी व पूर्व सैनिकों ने शस्त्र सलामी देकर वीर सैनिक को अंतिम विदाई दी। इस दौरान पूरा गांव गमगीन रहा। परिवार में तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। रिटायर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि स्व. पांडे जैसे वीर सैनिकों के कारण ही देश सुरक्षित है। उनकी देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई