लोहता:
थाना क्षेत्र में ईद-उल-अज़हा बकरीद का त्योहार गुरुवार को अकीदत और सौहार्द के साथ मनाया गया। मंगलपुर, भट्ठी स्थित बड़ी ईदगाह, महमूदपुर की छोटी ईदगाह और अकेलवा चौकी अंतर्गत बनकट गांव की ईदगाह समेत क्षेत्र की मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा की।
चंदापुर स्थित अहले हदीस ईदगाह में सबसे पहले सुबह 5:45 बजे मुस्लिम महिलाओं ने नमाज अदा की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा खुद मौके पर मौजूद रहे।

उन्होंने सभी ईदगाहों का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और सकुशल नमाज संपन्न कराई। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी ने भी लोहता क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसीपी ने लोगों से खुले में कुर्बानी न करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ मनाएं। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर ईदगाहों और वाराणसी-भदोही मार्ग पर ड्रोन कैमरों से भी निगरानी कराई।

इस दौरान लोहता थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय, कोटवा चौकी इंचार्ज ऋतुराज मिश्रा, अकेलवा चौकी इंचार्ज कौशल सिंह, लोहता कस्बा इंचार्ज ऋतुराज सिंह और उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह ने अपने-अपने क्षेत्रों की ईदगाहों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
त्योहार को देखते हुए सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।
रिपोर्ट – रामबिलास यादव










Users Today : 10
Users This Year : 23801
Total Users : 36394
Views Today : 11
Total views : 71508