27 मई, 2026, बुधवार, निशातगंज, लखनऊ ;
राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमण्डल द्वारा महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी भेंटकर स्थानान्तरण, पदोन्नति एवं अन्य समस्याओं पर बात रखी गई और ज्ञापन सौंपा गया।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ सत्यम् शिवम् सुन्दरम् , प्रदेश महामन्त्री डॉ अशोक कुमार अवाक, प्रदेश संगठन मन्त्री डॉ अमर सिंह एवं संघनिष्ठ साथी डॉ अनिल कुमार पासवान सम्मिलित रहे।
महानिदेशक को सौंप गए ज्ञापन में शिक्षकों के चयन-वेतनमान, प्रोन्नत- वेतनमान, पदोन्नति एवं अन्य प्रकरणों में गोपनीय-आख्या, सेवा अनुभव एवं अन्य अभिलेखों को विद्यालय/कार्यालय में उपलब्ध अभिलेखों और सेवा पुस्तिका के आधार पर वर्तमान में पदस्थ उच्चाधिकारियों द्वारा सत्यापित करने हेतु नए सिरे से निर्देश जारी करने की माॅंग की गई।
महामंत्री डॉ अशोक कुमार अवाक ने बताया कि महानिदेशक को इस बात से अवगत कराया गया कि पूर्व अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) अंजना गोयल द्वारा इस सम्बन्ध में आदेश पहले से ही निर्गत है
किन्तु कतिपय प्रधानाचार्य , जिला विद्यालय निरीक्षक एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक उक्त आदेश की अवहेलना करते हैं और शिक्षकों से तत्समय के अधिकारियों से अभिलेखों के सत्यापन की बात करके उन्हें मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक रूप से परेशान करते हैं, जो विधिक एवं व्यावहारिक रूप से उचित नहीं है।
इस सम्बन्ध में नए सिरे से निर्देश जारी करने की आवश्यकता है जिससे कि शिक्षकों को होने वाली अनावश्यक दौड़-भाग, पीड़ा, परेशानी, आर्थिक नुकसान एवं कार्यालयी भ्रष्टाचार से बचाया जा सके ।
महानिदेशक ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया।











Users Today : 10
Users This Year : 23801
Total Users : 36394
Views Today : 11
Total views : 71508