वाराणसी।
लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के सुधाकर मार्ग, खजुरी स्थित एक कैफे में कथित देहव्यापार की सूचना मिलने के बाद गुरुवार देर रात पुलिस महकमे में हलचल मच गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट के जरिए कैफे में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना प्रसारित हुई, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई।
सूचना के आधार पर पीआरबी टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की, लेकिन मौके पर कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आने पर टीम बैरंग लौट गई।
वहीं मामले में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक लालपुर-पांडेयपुर ने ऐसी किसी सूचना की जानकारी होने से इनकार किया। जबकि एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय ने मामले की जानकारी प्राप्त करने की बात कही।









Users Today : 4
Users This Year : 24084
Total Users : 36677
Views Today : 4
Total views : 72087