वाराणसी
नेशनल इक्वल पार्टी के संयोजक राजपूत शशिप्रताप सिंह ने एक बयान जारी कर केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है। सनातन परंपरा में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, इसलिए सरकार को गौ माता को “राष्ट्रीय पशु माता” घोषित करना चाहिए
उन्होंने कहा कि जो लोग गाय पालन करते हैं, उन्हें सरकार की ओर से आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाए ताकि गौ पालन को बढ़ावा मिल सके और किसानों एवं पशुपालकों को राहत मिले।
शशिप्रताप सिंह ने यह भी मांग की कि जिस प्रकार मनुष्यों के लिए शमशान घाट बनाए जाते हैं, उसी प्रकार गौ माता के सम्मानजनक अंतिम संस्कार हेतु विशेष “गौ शमशान घाट” भी बनाए जाएं। इससे मृत गौवंश के सम्मानजनक निस्तारण की व्यवस्था हो सकेगी और स्वच्छता भी बनी रहेगी।
उन्होंने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। गौ सेवा राष्ट्र सेवा के समान है और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।
राजपूत शशिप्रताप सिंह
संयोजक
नेशनल इक्वल पार्टी
388 विधानसभा उत्तरी वाराणसी
रिपोर्ट – सुनील सिंह राजपूत









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909