योगी सरकार यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा दांव खेलने जा रही है। इस साल 50 हजार से ज्यादा मेधावी बेटियों को फ्री स्कूटी देने की तैयारी है। सरकार 2022 विधानसभा चुनाव के वक्त किए गए वादे को पूरा करने जा रही है। इसके लिए 400 करोड़ रुपए का बजट भी तय हो चुका है। चुनावी साल में स्कूटी देकर सरकार को 3 बड़े फायदे हो सकते हैं-
पहला– यूपी में कुल वोटर 13.40 करोड़ हैं। इनमें 6.09 करोड़ महिलाएं हैं। स्कूटी देकर सरकार महिला वोटर में बड़ा मैसेज देना चाहती है।
दूसरा– फ्री स्कूटी पाने वाली ज्यादातर लड़कियां 2027 में पहली बार वोट देंगी। बेटियों के जरिए सरकार ‘अच्छी सोच, अच्छे काम’ का संदेश दे रही है।
तीसरा– विपक्ष चुनाव के वक्त मुद्दा बनाता कि भाजपा ने जो वादे किए थे, वो पूरे नहीं किए। इसलिए सरकार तेजी से इस ओर काम कर रही है।









Users Today : 69
Users This Year : 24011
Total Users : 36604
Views Today : 177
Total views : 71993