सकलडीहा चंदौली
बकरीद (ईद-उल-जुहा) के सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव कर दिया गया है।अब बुधवार, 27 मई के स्थान पर गुरुवार, 28 मई को आधिकारिक अवकाश रहेगा। यह निर्णय चांद दिखने के बाद इस्लामी कैलेंडर के अनुसार तारीख तय होने की वजह से लिया गया है।
चांद के दीदार के बाद तारीख में बदलाव से शासन द्वारा जारी ताजा आदेश के अनुसार, इस वर्ष ईद-उल-जुहा (बकरीद) के त्योहार पर दिए जाने वाले सार्वजनिक अवकाश की तारीख में संशोधन किया गया है। पूर्व में घोषित कैलेंडर के मुताबिक यह छुट्टी बुधवार, 27 मई को निर्धारित थी हालांकि, चांद दिखने की पुष्टि और त्योहार की सही तारीख तय होने के बाद अब इसे बदलकर गुरुवार, 28 मई कर दिया गया है।
इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह आदेश राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, सचिवालयों, सार्वजनिक उपक्रमों, स्थानीय निकायों और सभी शिक्षण संस्थानों (स्कूल-कॉलेजों) पर समान रूप से लागू होगा। 27 मई (बुधवार) को सभी कार्यालय और संस्थान सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे।
प्रशासन ने सभी विभागों को इस संसोधित आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। आम जनता और कर्मचारियों की सुविधा के लिए यह जानकारी समय रहते प्रसारित की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार का भ्रम न रहे।









Users Today : 92
Users This Year : 24034
Total Users : 36627
Views Today : 202
Total views : 72018