वाराणसी।
मंडलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधुओं की समीक्षा बैठक कमिश्नरी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में औद्योगिक विकास से संबंधित विभिन्न विषयों, निवेश प्रोत्साहन, उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण तथा औद्योगिक परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में उद्यमियों द्वारा विद्युत आपूर्ति, सड़क, जल निकासी, भूमि आवंटन, बैंकिंग सुविधाओं एवं अन्य आधारभूत समस्याओं से संबंधित मुद्दे उठाए गए। मंडलायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्योगों से संबंधित समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे निवेश एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप निवेशकों एवं उद्यमियों को पारदर्शी, सरल एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए। मंडलायुक्त ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश देते हुए कहा कि औद्योगिक इकाइयों के संचालन में किसी प्रकार की अनावश्यक बाधा उत्पन्न न होने पाए।
बैठक में उद्योग विभाग के अधिकारी, संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, उद्यमीगण एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा विभागवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया।
बैठक में जोनल, माइक्रो एंड स्मॉल इंटरप्राइजेज फैसिलिटेशन काउंसिल वाराणसी की मध्यस्थता एवं सुलह हेतु सूचीबद्ध विभिन्न 34 संदर्भों को भी रखा गया जिसमें लंबित वादों/प्रकरणों की मध्यस्थता एवं सुलह के माध्यम से निस्तारण की कार्यवाही की गई।
बैठक में परिषद के समक्ष सूचीबद्ध विभिन्न मामलों पर पक्षकारों को सुनते हुए
आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण समाधान पर विशेष बल दिया गया। मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे उद्यमियों को समयबद्ध न्याय एवं राहत प्राप्त हो सके।
बैठक के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं परिषद के सदस्यों द्वारा विभिन्न मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। परिषद द्वारा कुछ मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया तथा शेष मामलों में अगली तिथि निर्धारित करते हुए आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।











Users Today : 18
Users This Year : 16734
Total Users : 29327
Views Today : 21
Total views : 58102