पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा सर्किल पिण्डरा के थानों का निरीक्षण, फूलपुर हत्याकाण्ड में शामिल अपराधियों पर सख्त विधिक कार्रवाई एवं फास्ट ट्रैक पैरवी के दिए गए निर्देश।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

 पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा थाना बड़ागाँव का निरीक्षण एवं सर्किल पिण्डरा के थाना बड़ागाँव, फूलपुर व सिंधौरा का अर्दली रूम किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 थाना फूलपुर के मनीष सिंह हत्याकाण्ड प्रकरण की समीक्षा करते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध त्वरित, कठोर एवं प्रभावी विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

 अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी एवं कार्रवाई तेज किए जाने के निर्देश दिए गए।

 अपराधियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कठोर कार्यवाही कर कानून का सख्त संदेश देने हेतु निर्देशित किया गया।

 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही करते हुए हिस्ट्रीशीट खोलकर उनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

 विवेचना को गुणवत्ता एवं साक्ष्यों के आधार पर शीघ्र पूर्ण कर आरोप पत्र तत्काल न्यायालय प्रेषित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

 मुकदमे को प्रभावी व मजबूत पैरवी के माध्यम से फास्ट ट्रैक कोर्ट में दोषियों को शीघ्र कठोर दंड दिलाए जाने के निर्देश दिए गए।

 निरीक्षण के दौरान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के अंतर्गत थाना फूलपुर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 300 से अधिक वाहनों के विरुद्ध की गई सीज की कार्रवाई पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा प्रशन्नता व्यक्त की गई।

 पुलिस आयुक्त महोदय ने इसे अनुशासित एवं प्रभावी पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए जनपद के समस्त थानों को इसी प्रकार सघन, दृढ़ एवं परिणाममुखी अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया।

 निरीक्षण के दौरान विवेचना रजिस्टर एवं SID Creation की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि प्रत्येक मुकदमे में शत-प्रतिशत यूनिक SID बनाया जाए तथा कोई भी विवेचना 60 दिवस से अधिक लंबित न रहे।

 पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक नव नियुक्त आरक्षी को क्षेत्रीय उत्तरदायित्वों, जनसंपर्क एवं कानून-व्यवस्था संबंधी कार्यों का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, जिससे उनकी कार्यकुशलता एवं निर्णय क्षमता विकसित हो सके।

 नव आरक्षियों को प्रतिदिन सुनियोजित 06 घंटे इनडोर एवं 06 घंटे आउटडोर प्रशिक्षण प्रदान करते हुए थाना स्तर पर संपादित होने वाले अभिलेखीय कार्य, बीट ड्यूटी, गश्त, जनसुनवाई एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली का व्यावहारिक अनुभव दिलाए जाने के निर्देश दिए गए।

 पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक नए आरक्षी को सीसीटीएनएस प्रणाली, सीडीआर विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज निरीक्षण एवं डीवीआर संचालन का तकनीक आधारित प्रशिक्षण प्रदान कर आधुनिक पुलिसिंग के अनुरूप दक्ष बनाया जाए।

 ई-साक्ष्य एवं ई-समन प्रणाली की समुचित जानकारी व प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, जिससे वे डिजिटल साक्ष्यों के संग्रह, संरक्षण व प्रस्तुतिकरण तथा समन के ऑनलाइन निर्गत एवं तामिला कार्य को शीघ्र, सटीक एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण कर सकें।

 जनपद में संचालित “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के अंतर्गत कुल 36 वाहन सीज़ किए गए तथा 640 वाहनों का चालान करते हुए कुल 10,37,200/- रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। साथ ही 23 अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध भी प्रभावी कार्रवाई की गई।

दिनांक 26.05.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा थाना बड़ागाँव का निरीक्षण एवं सर्किल पिण्डरा के थाना बड़ागाँव, फूलपुर व सिंधौरा का अर्दली रूम कर कानून-व्यवस्था, विवेचना, तकनीकी पुलिसिंग एवं अपराध नियंत्रण संबंधी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान थाना फूलपुर के बहुचर्चित मनीष सिंह हत्याकाण्ड प्रकरण में अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, NSA एवं गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई, हिस्ट्रीशीट खोलकर सतत निगरानी तथा फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित कर दोषियों को शीघ्र कठोर दंड दिलाए जाने के निर्देश दिए गए।

पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 300 से अधिक वाहनों के विरुद्ध थाना फूलपुर द्वारा की गई सख्त सीज कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए सभी थानों को इसी प्रकार सघन अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण, प्रत्येक मुकदमे में शत-प्रतिशत यूनिक SID निर्माण तथा नव नियुक्त आरक्षियों को सीसीटीएनएस, सीडीआर विश्लेषण, ई-साक्ष्य, ई-समन एवं आधुनिक तकनीक आधारित पुलिसिंग का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें टेक-सैवी एवं फील्ड दक्ष बनाने के निर्देश दिए गए । इस दौरान पुलिस उपायुक्त गोमती जोन सुश्री नीतू, अपर पुलिस उपायुक्त निपेन्द्र सहित संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई