राजधानी लखनऊ में रविवार की देर रात थाना चौकी क्षेत्र स्थित गोमती नदी में दो अज्ञात शव दिखाई दे रहे थे, जो संभवतः कहीं से बहकर आए हैं।
सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक चौक अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा आसपास मौजूद लोगों की सहायता से दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला गया।
घटनास्थल पर फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर आवश्यक जांच एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही कराई गई।
जांच के दौरान प्रथम शव एक महिला उम्र करीब 30 वर्ष का पाया गया, जिसके पास से फील्ड यूनिट द्वारा एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ, जिस पर “कौशर खान” नाम अंकित है। द्वितीय शव एक बच्चा (लगभग 06 वर्षीय) का था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा व मामले की जांच में जुटी है.









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909