चन्दौली कमालपुर
सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने सोमवार को कमालपुर में सरकारी रोडवेज बस के संचालन के लिए बस का पूजन कर, फीता काटकर व हरी झंडी दिखलाकर आम जनमानस को आवागमन में सहूलियत देने का काम किया। इससे अब व्यापारियों,आम जनमानस को वाराणसी तक आवागमन करने में सहूलियत हो जाएगी।

इस मौके पर उन्होंने ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह,पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली सहित अपने सहयोगियों के साथ कमालपुर बस स्टैंड से लेकर पेट्रोल पंप तक सरकारी रोडवेज बस में सफ़र किया।
कमालपुर बाजार में सरकारी रोडवेज बस के संचालन को लेकर समाजसेवी नीरज अग्रहरि सहित व्यापारियों,आम जनमानस व क्षेत्रीय ग्रामीणों का काफी दिनों से मांग चल रहा था।समस्या को देखते हुए विधायक सुशील सिंह ने पहल करते हुए सरकारी रोडवेज बस को चलवाने का काम किया। सोमवार को बकायदा विधायक सुशील सिंह,ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह व पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली ने संयुक्त रूप सरकारी रोडवेज बस का पूजन,फीता काटकर व हरी झंडी दिखलाकर रवाना किया।

उक्त रोडवेज बस प्रतिदिन महुजी से निकलेगी जो एवती,कमालपुर से होते हुए सकलडीहा,अलीनगर से पड़ाव तक जाएगी।रोडवेज बस के आवागमन से व्यापारियों,आम जनमानस व यात्रियों को काफी सहूलियत हो जाएगी।इस संबंध में एआर एम वी के श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी रोडवेज बस प्रतिदिन महुंजी, एवती, कमालपुर,सकलडीहा, अलीनगर होते हुए पड़ाव तक जाएगा।इसके लिए समय निर्धारित नहीं हुआ है। जल्द ही समय निर्धारित कर बस का संचालन करवाया जाएगा।ताकि आम जनमानस को आवागमन में सहूलियत मिल सके।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह, पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली, नंदकुमार पांडेय, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह,प्रधान प्रदीप सिंह, फेकू कुशवाहा,पप्पू सिंह, मुन्ना सिंह, टप्पू सिंह, मौलिक सिंह मुलायम, संतोष सिंह, संजय सिंह छोटक, भरत रस्तोगी, अरविंद वर्मा, इमरान अली, कुंदन वर्मा, गणेश अग्रहरि, संजय अग्रहरि,पप्पू अली, विकास गुप्ता, रवि अग्रहरि, एहतशाम खान, भोला जायसवाल,सोनू गुप्ता, कृष्णा आदि रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 33
Users This Year : 23824
Total Users : 36417
Views Today : 54
Total views : 71551