विकास और और कानून व्यवस्था को लेकर डीएम एसपी से मंत्री ने किया चर्चा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा,

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में डीएम चन्द्रमोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल सहित अन्य अधिकारियों के साथ विकास और कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा किया। मंत्री ने बिजली व्यवस्था में सुधार के साथ विकास कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया। हर हाल में पीड़ितों की मदद और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने को बताया।

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सर्किट हाउस में डीएम चन्द्रमोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल से विकास कार्यो को लेकर चर्चा करते हुए बलुआ स्थित पुल पर बिजली व्यवस्था लगाये जाने की बात कही। इसके अलावा ओवर लोड वाहनों पर सख्ती से रोक लगाये जाने के साथ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।

इसके साथ ही ग्रामीण और तहसील मुख्यालय पर बिजली की अनियमित कटौती पर लगाम लगाये जाने को बताया। हर हाल में बकरीद के पर्व पर शासन के निर्देशों का पालन कराने को बताया। बकरीद के पर्व पर बिजली व्यवस्था ठीक रखने को बताया। इसके साथ ही क्षेत्र से आये ग्राम प्रधान और संभ्रांत लोगों की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। इस दौरान डीपीआरओे को गांवों के पंचायत भवनों सार्वजनिक स्थानों पेयजल और छाया की व्यवस्था दुरूस्थ करने को कहा।

अंत में हर तहसील मुख्यालय और जिला मुख्यालय पर अधिवक्ता और वादकारियों के हित में शीतल पेयजल और जिला अस्पताल से सीएचस पर हीट वे को देखते हुए चिकित्सकी सुविधा की व्यवस्था कराये जाने को कहा।

इस मौके पर डीपीआरओ नीरज सिन्हा,एक्सीईन आशीष सिंह,सीएमओ डा.वाईके राय,एडीओ सकलडीहा सियाराम यादव,राज्य पिछड़ा आयोग सदस्य उत्तर प्रदेश शिवम�

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई